कभी कभी छोटी सी बात इतनी बढ़ जाती हैं कि कब कोई किसी की जान ले ले पता ही नहीं चलता। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी से सामने आया हैं यहां पर एक भाई ने महज इस बात से अपनी बहन पर जान लेवा कर दिया कि वो किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत नगर के जीटी रोड किनारे स्थित मोहल्ले में एक परिवार रहता है। भाई की उम्र करीब 18 साल और बहन की उम्र 15 साल है। बहन दादरी के निजी स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। कुछ दिनों से बहन रोज फोन पर किसी दोस्त से बात कर रही थी। भाई ने उसे कई बार बात करने से मना किया। मना करने के बाद बहन ने छिपकर फोन पर बात करनी शुरू कर दी।
रात को बहन फोन पर बात कर रही थी। इसी बीच भाई ने उसकी बात सुन ली। इससे भाई गुस्से में आ गया और तमंचे से बहन पर फायर कर दिया। गोली छात्रा की गर्दन को रगड़ते हुई निकल गई। गोली रगड़ने से घायल छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी।
गोली मारने के बाद भाई घर से भाग गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए, तुरंत ही बेटी को गाजियाबाद के निजी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मामले को लेकर परिजनों ने कोतवाली में सूचना नहीं दी है।