Home
LIFESTYLE
NEWS
ब्रिटेन में भारतीय महिला ने दुनिया के पहले डिजिटली मॉनीटर्ड जुड़वां बच्चो को जन्म दिया, जाने क्या खास है इनमे..

भारतीय मूल की एक महिला ने दुनिया के पहले डिजिटली मॉनीटर्ड ट्विंस को जन्म दिया। इन बच्चों को कोख में ही लाइफ सेविंग डिजिटल ग्रोथ चार्ट के जरिए मॉनीटर किया गया था। जुड़वां बच्चों को जन्म देने के बाद माला वस्त धुरी (37) ने कहा कि मेरे पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे हैं।
कियान और कुश नाम रखा गया ....
- इन बच्चों का नाम कियान और कुश रखा है। ये हेल्दी हैं। कियान का वजन 2 किलोग्राम और कुश का वजन 2.1 है। इनका जन्म सिजेरियन के जरिए हुआ।
- माला ने कहा, "मैं अपने छोटे खूबसूरत बेटों से मिलने के लिए बेताब हूं, मैं आज सातवें आसमान पर हूं। सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल का शुक्रिया, जिन्होंने उनके सुरक्षित आने का रास्ता पक्का किया।"
बच्चों के जन्म में क्या खास था?
- यूके ट्विंस एंड मल्टीपल बर्थ्स एसोसिएशन ने कोख में ही ट्विंस के 10,000 स्कैन करने के प्रोजेक्ट के लिए फंड इकट्ठा किया। इसके पीछे मकसद ये था कि एक बच्चे के जन्म की तुलना में ट्विंस की देखभाल और डेवलपमेंट के लिए चार्ट तैयार किया जा सके।
- प्रोजेक्ट को लीड कर रही मल्टीपल बर्थ एक्सपर्ट डॉ. आस्मा खलील ने कहा, "इस प्रोजेक्ट के जरिए हम हर साल अगर हजारों जानें नहीं बचा सकते हैं, तो कम से कम सैकड़ों की जान तो बचा ही सकते हैं।"

क्यों महसूस हुई इस प्रोजेक्ट की जरूरत?
- डॉ. खलील ने कहा, "ब्रिटेन में इस साल सिंगल बच्चों के जन्म के दौरान मृत बच्चे पैदा होने की दर में कमी आई है। हालांकि, इसके उलट ट्विंस या मल्टीपल बेबीज के मामलों में मृत बच्चों के पैदा होने की दर 10% तक बढ़ गई है।"
- "ये सभी जानते हैं कि ट्विंस सिंगल बच्चों के मुकाबले छोटे होते हैं। पुराने चार्ट का इस्तेमाल करने का मतलब ये है कि डॉक्टर को अपने फैसले पर निर्भर रहना पड़ता है। इन हालत में ग्रोथ प्रॉब्लम्स से निपटने के लिए जरूरत से ज्यादा डाइग्नोसिस भी हो जात है। जिसका मतलब है कि अक्सर बच्चों का वक्त से पहले जन्म करवाना पड़ता है।"
किस बात का रहता है डर?
- "अगर कोख में बच्चे हैं तो इस बात की तीन गुना आशंका रहती है कि बच्चा मृत पैदा हो या फिर छह गुना ज्यादा ऐसी आशंका रहती है कि बच्चे को सेरेब्रल पाल्सी (मस्तिष्क पक्षाघात) हो जाए।"
- "अगर माला (ट्विंस को जन्म देने वाली महिला) का सिंगल बच्चे के हिसाब से ख्याल रखा होता तो बच्चों का जन्म दो या तीन हफ्ते पहले होता। सिंगल बच्चों के ग्रोथ चार्ट से कम्पेयर करने से काफी परेशानी होती है, जिनके नतीजे प्री मेच्योर डिलिवरी, डिसएबिलिटीज और स्टिलबर्थ के रूप में सामने आते हैं।"
Post a Comment
Post a Comment