भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात सीमा के पास से एक व्यापारिक नाव से 1500 किलो हेरोइन जब्त की है. इस हेरोइन की कीमत 3500 करोड़ रुपये है. नाव के आठ क्रू मेंबर्स को हिरासत में ले लिया गया है. सभी क्रू मेंबर्स भारतीय हैं.
तटरक्षक बल ने बताया कि नाव और क्रू मेंबर्स को आगे की जांच के लिए पोरबंदर ले जाया गया है. नाव पनामा में पंजीकृत है और इसका नाम एमवी हेनरी है. खुफिया जानकारी मिलने पर तीन दिन तक के ऑपरेशन के तहत इस पर कार्रवाई की गई.
तटरक्षक बल, इंटेलीजेंस ब्यूरो, कस्टम, नौसेना और पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुट गई हैं. कॉस्ट गार्ड के एक अधिकारी ने CNN-News18 ने बताया कि नाव ईरान से और गुजरात के अलंग आ रही थी. नाव के क्रू मेंबर्स की बातचीत के आधार पर इंटेलीजेंस ब्यूरो को हेरोइन तस्करी की जानकारी मिली.
तटरक्षक बल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'समुद्री रास्ते से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी के एक सबसे बड़े मामले में खुफिया जानकारी के आधार पर गुजरात तट के पास एक व्यापारिक नौका को भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों समुद्र पावक और अंकित ने पकड़ा. तटरक्षक बल के जहाजों और विमान ने 27 जुलाई को संदिग्ध नौका के लिए खोजी अभियान शुरू किया. समुद्र के बड़े हिस्से पर लगातार निगरानी रखी गई.'

#WATCH: ICG Ship apprehended Merchant Vessel carrying approx 1500 kgs of heroin valued at about ₹3500 crores off the coast of Gujarat. pic.twitter.com/FB5YXlx4ju— ANI (@ANI_news) July 30, 2017

Post a Comment
Post a Comment