'सच का दबदला' कर्नाटक में शशिकला को जेल में मिल रही वीआईपी सुविधाओं का खुलासा करने वाली आईपीएस अधिकारी का तबादला कर दिया गया.

'एनडीए का वेंकैयास्त्र'- वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर एनडीए ने एक साथ कई निशाने साधे

'मायावती का टॉक-टाइम'- राज्यसभा में बोलने ना दिए जाने की बात कहकर बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया, हालांकि अगले साल उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था.

'गाय हमारी माता है, शर्तों के साथ' - एक ओर तो गोरक्षा के नाम पर लोगों को मारा जा रहा है वहीँ दूसरी ओर भाजपा शासित प्रदेश गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा है कि प्रदेश में बीफ की कमी नहीं होने दी जाएगी


'वाघेला का बर्थडे केक' - गुजरात कांग्रेस के बड़े नेता शंकरसिंह वाघेला ने अपने जन्मदिन के दिन कांग्रेस से नाता तोड़ लिया

'आजकल सब फ्री है' - जियो की तरफ से फ्री डेटा के बाद अब फ्री मोबाइल बाजार में लाया गया है

source:bbc
Post a Comment
Post a Comment