मुंबई में अचानक 4 मंजिला इमारत गिरी- 11 की मौत, मलबे में कई लोग फंसे

बिल्डिंग की हालत को देखते हुए लोगों को बिल्डिंग खाली करने को भी कहा गया था। इस हादसे में एक तीन माह की नवजात की भी मौत हो गई है।

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर में मंगलवार को एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। तो वहीं इस हादसे में लगभग 10 से अधिक लोगों की मौत की सूचना है। जबकि 15 से ज्यादा लोग इमारत में फंसे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी तक इमारत में फंसे 8 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। 


स्थआनीय लोगों के मुताबिक, घाटकोपर स्थित साईंदर्शन बिल्डिंग काफी जर्रर हो चुकी थी और शहर में हो रही लगातार बारिश के कारण वह गिर गई। तो वहीं इस हादसे में एक तीन माह की नवजात की भी मौत हो गई है। घायल बच्ची को यहां स्थित राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 



सूत्रों के मुताबिक, बिल्डिंग के नीचले तल्ले पर बने नर्सिंग होम में एक पिलर को तोड़ा गया था। जिसे लेकर मीटिंग भी हुई थी। और बिल्डिंग की हालत को देखते हुए लोगों को बिल्डिंग खाली करने को भी कहा गया था। लेकिन इमारत में रह रहे लोगों ने इसका विरोध किया और बिल्डिंग खाली नहीं की।


इसके बाद मंगलवार सुबह के एक झटके के बाद कुछ लोग बिल्डिंग छोड़ बाहर निकल गए। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद फिर दूसरे झटके के साथ इमारत देखते ही देखते गिर गई। 


तो वहीं इस घटना को लेकर इलाके के डिप्टी सीएफओ का कहना है कि इमारत गिरने की खबर उन्हें सुबह लगभग 11 बजे के आसपास मिली। और उन्होंने तुरंत ही बचाव अभियान दल को मौके के लिए रवाना कर दिया। जिसमें फायर फाइटर्स भी थे। जबकि बीएमसी की आपदा टीम भी राहत और बचाव काम में लगी हुई है। तो वहीं इमारत के गिरने से आसपास के इलाके में जाम की स्थिति के कारण राहत कार्य में समस्या आ रही है।
Powered by Blogger.