हाल ही में लॉन्च हुआ सबसे ज्यादा बिकने वाला शाओमी रेडमी नोट 4 ने भारत में सबसे ज्यादा बिक्री की है। शाओमी रेडमी नोट 4 ने कुछ ही दिनों में भारत में अपना पलड़ा भारी कर लिया है। ऑनलाइन बिक्री के बाद एक बार फिर से शाओमी रेडमी नोट 4 आज फिर से सेल पर है। फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और mi.com से होगी। सेल में रेडमी नोट 4 के 2 GB रैम, 3 GB रैम और 4 GB रैम वाले तीनों वेरियंट बिकेंगे। फोन डार्क ग्रे, गोल्ड और मैट ब्लैक कलर वेरियंट में उपलब्ध है।
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।
फोन के साथ फ्लिपकार्ट बायबैक गारंटी ऑफर भी दे रहा है। इसके तहत 6-8 महीने पुराने फोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज के साथ नया फोन खरीदने पर 4,000 रुपये का कैशबैक और 9-12 महीने के बीच खरीदने पर 3,200 रुपया कैशबैक मिलेगा। इस ऑफर के लिए 199 रुपये फोन की कीमत के अलावा देना होगा।