लाइफस्टाइल डेस्क। नहाना हमारी सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए अच्छा होता है। साथ ही नहाने से हमारा शरीर तरोताजा रहता है। नहाना एक सबसे आसान सा काम है, जिसमे गलती होने की कही भी कोई गुंजाईश नहीं रहती है। लेकिन हमसे जाने अनजाने में कुछ गलतियां हो जाती है। तो चलिए हम आपकों बताते है कि हम नहाते समय कौनसी गलतियां करते है।

-जब नहाने जाते है तो वक्त का पता ही नही चलता इसलिए हम नहाते ही रहते है। लेकिन हम आपकों बता दें कि 10 मीनट से ज्यादा नही नहाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हमारी त्वचा रूखी हो सकती है।
नहाने के दौरान भूल कर भी ना करें यें गलतियां

-ज्यादा खुसबूदार साबुन से भी नही नहाना चाहिए क्योंकि उनमे कैमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है जो कि हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है।
– हम नहाने के बाद अक्सर गीले बालो को तौलिया में लपेट लेते है, जबकि हमे ऐसा नहीं करना चाहिए। गीले बालों में तौलिया लपेटने से बाल कमजोर हो जाते हैं। कमजोर बाल आसानी से टूटने लगते हैं।
– वर्किंग वीमेन बालो को रोज रोज शैम्पू करती है। रोज शैंपू करने से आपके बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। बाल कमज़ोर हो जाते है और चमक खोने लगते है। 
– नहाने के बाद लूफे को अक्सर लोग गीला ही छोड़ देते हैं। इससे बैक्टिरियल इंफेक्शन होने के आसार बढ़ जाते हैं। गीले लूफे में बैक्टिरिया आसानी से पैदा हो जाते हैं।

Post a Comment

Powered by Blogger.