हरियाणा में एक पिता ने हैवानियत की सभी हदे पार कर दी क्राइम शो देखकर अपनी 3 साल की मासूम बेटी की बलि दे दी। दिल दहला देने वाली यह घटना फरीदाबाद के सिकरोना गांव के पास से गुजर रही गुड़गांव नहर की है। हैवान बन चुके आरोपी पिता का नाम धीरज है। एनआईटी निवासी धीरज बैंक में सफाईकर्मी था।
पुलिस के मुताबिक, धीरज क्राइम सीरियल देखने का बेहद शौकीन था, इन्हीं सीरियल को देखकर वह तांत्रिक बनना चाहता था।
बीते दिनों उसने तांत्रिक बनने के लिए सबसे पहले बलि देने की योजना बनाई और बलि के लिए उसने अपनी तीन साल की मासूम बेटी सोनाक्षी को चुना। क्राइम ब्रांच इंचार्ज जसवीर सिंह की मानें तो 11 जुलाई को धीरज अपनी बेटी को घुमाने के बहाने फरीदाबाद के सिकरोना गांव ले गया। वहां सुनसान जगह पर उसने अपनी बेटी का मुंह दबाया और फिर नहर में फेंककर उसकी बलि दे दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद वह कोतवाली पहुंचा और बेटी के गायब होने की सूचना देकर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। अगले दिन तफ्तीश के दौरान पुलिस को नहर से बच्ची की लाश बरामद हुई।
सख्ती से पूछताछ में धीरज ने पुलिस के सामने बेटी की बलि देने की बात कबूल कर ली हैं।
Post a Comment
Post a Comment