एक महिला को पुलिस ने अपने पति का लिंग काट लेने के जुर्म में गिरफ़्तार किया है. महिला को लगा था कि उसके पति का किसी के साथ अफ़ेयर है. ऐसा करने के बाद महिला ने पति के लिंग को अपने पर्स में डाल लिया और अपने माता-पिता के घर जाने के लिए बस पकड़ ली.
सरासु नाम की ये महिला अपने माता-पिता के घर पहुंचती, उससे पहले ही वेल्लोर की पुलिस ने उसे पकड़ लिया. महिला की उम्र तीस वर्ष है और उसके चार बच्चे हैं. 14 वर्ष पहले उसकी शादी जग्दीसन से हुई थी, लेकिन वो दोनों साथ नहीं रह रहे थे.
जब पति सो गया, तब पत्नी ने उस पर ये बर्बर हमला किया था. जब पति नशे की हालत में घर लौटा, तो दोनों के बीच कहा-सुनी हुई थी. पति ने उससे कहा कि वो बूढ़ी हो गयी है, इसलिए वो दोबारा शादी करेगा. इसका अर्थ पत्नी ने ये निकाला कि उसके पति का किसी से अवैध रिश्ता है.
img
आधी रात तक ये कहासुनी चलती रही और इसके बाद पति सो गया. करीब तीन बजे पत्नी रसोई में से चाकू लेकर आई और पति का लिंग काट डाला. ऐसा करने के बाद वो घर से निकल गयी.
Source: Metro 
Powered by Blogger.