भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्य गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए जीएसटी के विरोध में प्रदर्शनों के अलावा अन्य रचनात्मक तरीकों से भी व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं।
एक जुलाई (2017) से देशभर में लागू हुए जीएसटी के विरोध में कई व्यपारिक
संगठनों ने सरकार की नीतियों का विरोध किया है। (फोटो सोर्स वीडियो स्क्रीन शॉट)
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित राज्य गुजरात और देश के अन्य हिस्सों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए जीएसटी के विरोध में प्रदर्शनों के अलावा अन्य रचनात्मक तरीकों से भी व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं।
एक जुलाई (2017) से देशभर में लागू हुए जीएसटी के विरोध में कई व्यपारिक संगठनों ने सरकार की नीतियों का विरोध किया है। कई राज्यों में सरकार के इस फैसले के विरोध में बंद का आयोजन किया गया है। कई स्थानों पर सरकार के विरोध में पुतले फूंके गए।
ऐसे में एक वीडियो इन दिनों ट्विटर पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यापारी ने कविता के माध्यम से जीएसटी के विरोध में अपना दर्द बयां किया है। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि वीडियो कहां का है या इसे कब फिल्माया गया है। वीडियो ट्विटर पर 16×2=8 नाम के यूजर ने शेयर किया है।
जिसमें में सड़क पर आसपास कई अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। 45 सेकंड के इस वीडियो में व्यापारी ने कविता के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अन्य लोगों को सुविधाएं और अपनों को असुविधाएं देने का आरोप लगाया है।
सामने आए वीडियो में व्यापारी ने कहा, ‘ऐ प्यारे मोदी ये जुल्म ना कर। गैरों पर पे करम अपनों पे सितम। तू जीएसटी लगा ले भले पर आरसीएम का वार ना कर। तू बैलेंस सीट ले ले भले पर 37 रिटर्न की मार ना कर। मर जाएंगे हम, लुट जाएंगे हम। ओ प्यारे मोदी ये जुल्म ना कर।’
देखे वीडियो