पटना। सांप द्वारा इंसान को काटने की घटनाएं तो अक्सर होती हैं लेकिन ऐसी कोई घटना सुनी है जिसमें इंसान ने सांप को काटा और उसकी मौत हो गई है। ऐसी एक अाश्चर्यजनक घटना सामने आई है जिसमें एक सांप ने महिला को काट लिया। इसका बदला लेने के लिए महिला ने भी सांप को काट लिया।

Related image
इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं दूसरी तरफ सांप भी मौत का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार घटना बिहार के गोपालगंज की है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार श्यापुर गांव में रहने वाली 50 साल की महिला रजंती देवी को सांप ने काट लिया।
इसके बाद गांव के लोगों ने इसे सलाह दी की वो भी सांप को काट ले। इसके लिए गांव वाले सांप पकड़कर लाए। रजंती के काटने के बाद सांप की मौत हो गई जबकि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां रजंती की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Post a Comment

Powered by Blogger.