Image result for Jio  Airtel

लीडिंग टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक देश भर में VoLTE सेवा शुरू करने की योजना है. इस सेवा से उसके ग्राहकों के लिए 4G टेक्नोलॉजी बेस्ड मोबाइल फोन से कॉल करना संभव होगा.

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा, हमने 5-6 शहरों में VoLTE के लिए टेस्टिंग किए हैं. इस वित्त वर्ष के आखिर तक हम हर जगह VoLTE शुरू करेंगे. अगले 6-9 महीनों में हम इस लिहाज से राष्ट्रीय स्तर पर काबिज हो जाएंगे.

देश में इस समय केवल मुकेश अंबानी के अगुवाई वाली रिलायंस जियो ही VoLTE टेक्नोलॉजी के जरिए 4G नेटवर्क पर वायस कॉल की पेशकश कर रही है. वहीं अन्य मौजूदा कंपनियां अपने 4G ग्राहकों के लिए वॉयस काल की पेशकश अपने अन्य स्थापित नेटवर्क 2G और 3G के समर्थन से कर रही हैं.

विट्टल ने कहा कि भारत में 3G नेटवर्क बाकी दुनिया की तुलना में अधिक तेजी से प्रचलन से बाहर होगा और भारत ऐसी स्थिति में होगा जहां 2G और 4G कुछ समय तक एक साथ होंगी. गौरतलब है कि नई कंपनी रिलायंस जियो द्वारा शुरू किए गए कीमतों के युद्ध के बीच भारती एयरटेल ने मंगलवार को 18 तिमाहियों में सबसे कम लाभ की घोषणा की.

कंपनी का कहना है कि अप्रैल जून तिमाही में उसके कारोबार में 75 प्रतिशत की गिरावट आई. कंपनी ने 2017-18 की पहली तिमाही में 367 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया जो कि एक साल पहले की तुलना में 74.9 प्रतिशत कम है. कंपनी ने बाजार में लगातार दिक्कत और दबाव के लिए नयी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है.
Powered by Blogger.