
जयपुरःइनकम टैक्स भरने के लिए आपको भी अगर कोई ई-मेल मिल रही है और आप उसपर गौर करके उसके हिसाब से काम करते हैं जिसमें कहा गया हो कि आप पर टैक्स बकाया है और आप तुरंत टैक्स का भुगतान करें, तो वह ई-मेल पढ़कर आप ज्यादा परेशान न हो, बल्कि सतर्क हो जाएं।
बैंक डिटेल्स में सेंधमारी करने की कोशिश
इस बात की पूरी संभावना है कि आपको यह ई-मेल साइबर क्रिमिनल्स की तरफ से भेजा गया होगा। इस ई-मेल के जरिए वह आपके बैंक अकाउंट के डिटेल्स जानने की कोशिश करेंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले एक महीने में ऐसे ई-मेल की संख्या में बड़ी तेजी से उछाल आया है।
टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है, ‘साइबर क्रिमिनल्स ऐसे ई-मेल जुलाई में भेज रहे हैं, क्योंकि इस समय ज्यादातर लोग अपने रिटर्न फाइल करते हैं और उनके दिमाग में टैक्स ही रहता है।
टैक्स रिफंड का झांसा
लोगों से फर्जी ई-मेल के जरिए यह भी कहा जा रहा है कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में उनका रिफंड बकाया है और वह तत्काल आधार पर इसे क्लेम कर सकते हैं। इन ई-मेल्स में एक लिंक दिया होता है। जिसके पास ई-मेल भेजा जाता है, उससे बकाया टैक्स चुकाने या रिफंड पाने के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है।
जैसे ही कोई यूजर इस लिंक पर क्लिक करता है तो वह एक वेब पेज पर पहुंच जाता है, जो कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट से मिलता-जुलता होता है। लोगों से अपना बैंक सलेक्ट करने को कहा जाता है और इतना करते ही यूजर एक दूसरी फर्जी बैंक वेबसाइट में पहुंच जाता है। यहां पर जैसे ही यूजर अपने बैंक अकाउंट और दूसरे डिटेल्स डालता है, साइबर क्रिमिनल्स उसमें सेंधमारी कर लेते हैं।
ऐसे ई-मेल को पहचानना है आसान
ऐसे फर्जी ई-मेल को पहचानना आसान है। पहली चीज, ऐसे ई-मेल एड्रेस को ध्यान से देखें। आप पाएंगे कि ऐसे ई-मेल में एड्रेस के बाद via होगा। इसका मतलब है कि ई-मेल को दूसरी मेल सर्विस के जरिए भेजा गया होगा- इनकम टैक्स डिपार्टमेंट