Image result for बिल गेट्स

ई-कॉमर्स रिटेलर कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किए गए हैं। उन्होंने  2013 से दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को इस रेस में पीछे छोड़ दिया है।

Image result for जेफ बेजोस

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय बेजोस के पास 90.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति बताई गई है जबकि माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स 90 बिलियन डॉलर के मालिक हैं।
मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बंद होते समय बिल गेट्स 90 बिलियन डॉलर के साथ अमीरों की सूची में पहले नंबर पर थे

जबकि बेजोस 89 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर थे। लेकिन ये कमाल जब हुआ तब गुरुवार को अमेजन के शेयरों में बढ़ोत्तरी ने बेजोस को इस मुकाम को हासिल करवा दिया।

बता दें कि बेजोस के शेयरों में बढ़ोतरी से 90 अरब डॉलर के साथ इस सूची में टॉप ला खड़ा किया। अमेजन के स्टॉक में करीब 15 डॉलर प्रति शेयर की बढ़ोतरी हुई और माइक्रोसॉफ्ट के स्टॉक में थोड़ी गिरावट आई। इसके साथ ही बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनकर उभरे।
Powered by Blogger.