बिदिशा हाल ही में मुंबई से गुड़गांव शिफ्ट हुई थीं। वो यहां पति के साथ रहती थीं।
दिल्ली: असमिया फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर बिदिशा बेजबरुआ की मौत हो गई है। उनकी बॉडी सोमवार को यहां उनके घर में पंखे से लटकी मिली। पुलिस को खुदकुशी का शक है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में एक्ट्रेस के पति को अरेस्ट कर लिया गया है। बिदिशा जानीमानी टीवी पर्सनालिटी थीं और कई स्टेज शो को भी होस्ट कर चुकी थीं। वे हाल ही में पति के साथ मुंबई से गुड़गांव शिफ्ट हुई थीं। उनकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।
पंखे से लटकी मिली बॉडी...
- डीसीपी (ईस्ट) दीपक सहारन ने बताया, "बेजबरुआ की बॉडी यहां सुशांत लोक एरिया में अपने घर पर पंखे से लटकी मिली। यह घर उन्होंने हाल ही में किराए पर लिया था।"
- उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी फोन नहीं उठा रही है।
- पुलिस ने बिदिशा के पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
15 दिन पहले ज्वाइन किया था जॉब
- बिदिशा ने 3 जुलाई को साइबर सिटी की पब्लिसिस नाम की कंपनी में बतौर अकाउंट एग्जीक्यूटिव का काम करती थी।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसकी शादी गुजरात के रहने वाले निशित झा के साथ हुई थी।
दरवाजों पर लगे थे ताले
- मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मेन गेट और कमरे के दरवाजे पर ताले लगे थे।
- दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बिदिशा की बॉडी पंखे से लटकी मिली।
- मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मेन गेट और कमरे के दरवाजे पर ताले लगे थे।
- दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बिदिशा की बॉडी पंखे से लटकी मिली।
पति को पसंद नहीं था लोगों से मिलना
- सहारन ने बिदिशा के पिता के हवाले से बताया कि एक्ट्रेस ने लव मैरिज की थी, लेकिन पति से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था।
- बताया जा रहा है कि उनके पति को उनका फिल्मों को लेकर लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं था।
सीएम सोनोवाल ने की सीएम खट्टर से बात
- पुलिस बिदिशा के मोबाइल फोन, फेसबुक और सोशल नेटवर्किंग साइट पर लोगों से हुई बातचीत के आधार पर जांच कर रही है।
- इस बीच, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को फोन करके मामले की ठीक ढंग से जांच कराने को कहा है।
- इस बीच, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को फोन करके मामले की ठीक ढंग से जांच कराने को कहा है।
Post a Comment
Post a Comment