शहर में 20 जुलाई की रात एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या करने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है।
Image result for गर्लफ्रेंड के लिए पति ने किया ये सब तो पत्नी ने TV सीरियल देख खेला खूनी खेल
रायपुर: शहर में 20 जुलाई की रात एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या करने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली है। नींद में चाकू से गोदकर हत्या की कोशिश करने वाला कोई और नहीं बल्कि शख्स की पत्नी ही थी। पति के अवैध संबंध और शराब के नशे में हर रोज मारपीट से तंग आकर पत्नी ने पति को रास्ते से हटा देने का प्लान बनाया। 

TV सीरियल देख बनाया प्लान…

Image result for गर्लफ्रेंड के लिए पति ने किया ये सब तो पत्नी ने TV सीरियल देख खेला खूनी खेल

घटना टिकरापारा के चौरसिया कॉलोनी का है। यहां 20 जुलाई की रात 2 बजे अचानक शोर-शराबा ने लोगों की नींद हराम कर दी। दरअसल केबल ऑपरेटर प्रदीप पांडेय की पत्नी आशा पांडेय घर के बाहर आकर पति को बचाने की गुहार लगा रही थी।

उधर प्रदीप खून से लथपथ घर में पड़ा था। प्रदीप के कर्मचारियों की मदद से आशा उसे अस्पताल ले गई और एडमिट करा दिया।

Image result for गर्लफ्रेंड के लिए पति ने किया ये सब तो पत्नी ने TV सीरियल देख खेला खूनी खेल

प्रदीप का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। उसके सिर और पेट में चाकू से वार किया गया है। इधर प्रदीप की पत्नी आशा का कहना था कि कोई नकाबपोश पीछे के दरवाजे से आया और प्रदीप पर हमला कर फ्रंट के दरवाजे से भाग गया और बाहर से कुंडी भी लगा गया ताकि कोई पकड़ न सके।

पुलिस ने मामले में जांच की तो कुछ बिंदुओं पर पुलिस को शंका हुई। पहली बात तो ये कि हमलावर प्रदीप के उस बेडरूम से होकर आया जिसमें उसकी पत्नी बच्चों के साथ सो रही थी।

दूसरा ये कि उसने बाहर से कुंडी लगा दिया। फिर आशा ने पीछे के दरवाजे से जाकर कुंडी खोल दिया।
ऐसे आया कहानी में ट्विस्ट

दरअसल पूछताछ में जब पुलिस को पता चला कि प्रदीप का किसी महिला के साथ संबंध है तब पुलिस उसके पति के पास पूछताछ के लिए गई।

Image result for गर्लफ्रेंड के लिए पति ने किया ये सब तो पत्नी ने TV सीरियल देख खेला खूनी खेल

महिला के पति ने बताया कि उसका प्रदीप के संबंध था और उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। ऐसे में उसने तलाक ले लिया है और अब वो उनसे दूर रहता है।


ऐसे में पुलिस की शक की सुई प्रदीप की पत्नी की ओर घूम गई। जब आशा से कड़ी पूछताछ की गई तो सच्चाई समाने आ गई।
इसलिए की मारने की कोशिश


Image result for गर्लफ्रेंड के लिए पति ने किया ये सब तो पत्नी ने TV सीरियल देख खेला खूनी खेल

आशा ने बताया कि प्रदीप का एक युवती के साथ संबंध था। उसने एक शख्स को अपने साथ काम पर रखा और उसके साथ उस युवती की शादी करा दी।

जब वो युवक नौकरी छोड़कर गांव गया तो प्रदीप उसे वापस ले आया और रायपुर में सैटल करा दिया।

इधर प्रदीप और युवक की पत्नी जो प्रदीप की पूर्व गर्लफ्रेंड थी, दोनों मिलते रहते थे। एक दिन उसके पति ने प्रदीप के साथ महिला को अपत्तिजनक हालत में देखा और दोनों का तलाक हो गया।

तब से प्रदीप उसे किराए का मकान दिला दिया और उसका पूरा खर्चा वहन कराता था।

आशा ने बताया कि प्रदीप उसे अपनी दूसरी पत्नी मानने लगा था। ऐसे में उसे मना करने पर शराब पीकर गालियां देता था और मारपीट करता था।

ये हर रोज होने लगा। जब टीवी सीरियल में क्राइम सीन देखकर पति को मारने का आइडिया आया।

उस रात नशे में धुत्त प्रदीप से शाम को आशा को मारा और अलग जाकर सो गया। ऐसे में आशा ने रात 2 बजे के करीब गड़ासा लेकर उसके ऊपर कई वार किए।

इस दौरान उसने हाथ पकड़ लिया। आशा को लगा कि पोल न खुल जाए, इसलिए वो फ्रंट के दरवाजे से भागी और बाहर से कुंडी लगाकर पीछे के दरवाजे से आ गई जो प्लान के एकॉर्डिंग खोले रखा था।

भीतर आकर वो अपने बेडरूम में गई और उसके बाद प्रदीप के रूम में आकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी। फिर पीछे के दरवाजे से जाकर फ्रंट डोर खोल दिया और पड़ोसियों को प्रदीप पर हमले की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी आशा को अरेस्ट कर लिया और उसे कोर्ट में पेशकर रिमांड पर ले लिया है।




source:db

Powered by Blogger.