
ब्यूटी: चेहरे को सही से न धुलना व साफ न करना और अधिक मात्रा में तेल, दूध, घी आदि के सेवन से आपके चेहरे पर मुहांसे निकल सकते हैं।अगर आप अपना चेहरा सही से नहीं धुलती हैं या साफ नहीं करती हैं तो आपके चेहरे पर मुहांसे निकल सकते हैं, इसलिए रोजाना दो बार सौम्य फेसवॉश से अपना चेहरा धुलें।
स्मार्ट फोन को ज्यादा देर तक कान में लगाकर बात करने से भी नजर नहीं आने वाले बैक्टीरिया त्वचा के रोम छिद्र में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे मुहांसे हो सकते हैं, इसलिए बात करने के दौरान ईयर फोन का इस्तेमाल करें।कुछ लोग चेहरे पर बॉडी लोशन लगा लेते हैं, जिससे मुहांसे होने की संभावना बढ़ जाती है। बॉडी लोशन में मक्खन ज्यादा होता है, इसलिए चेहरे पर हमेशा फेसक्रीम ही लगाएं।
अत्यधिक मीठे का सेवन करना भी त्वचा के लिए ठीक नहीं होता , क्यूंकि चीनी में ग्लाइसेमिक की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे मुहांसे हो सकते हैं, इसलिए चीनी व कार्बोहाइड्रेट युक्त भोज्य पदार्थो का ज्यादा सेवन करने से बचें। हमेशा पोषक तत्वों से भरपूर फलों व सब्जियों का सेवन करें।
मुंहासो के पिछे सिर्फ आँइली फेस ही नहीं बल्कि शरीर मे होने वाले हार्मोन्स का असंतुलित होना भी कारण हो सकता है। खाने की गलत आदतों की वजह से शरीर की गरमी मुहासो के जरिये बाहर निकलती है। त्वचा को हाईड्रेट करने वाली चिजे खाये और जंक फु़ड से दूर रहे। पानी, हरी सब्जिया, फल आदि त्वचा को हैल्दी रखती है तो इन सब का सेवन ज्यादा करे।
ज्यादातर तीखा खाने से भी मुहांसे होने की संभावना हैऔर बार -बार मुहांसो को हाथ लगाने से भी मुहांसे बढ़ जाते है। जिन लोगो को मुहांसे होते है उन्हे कम-से-कम मेकअप करना चाहिए। मुहांसो को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग फाउडेशन और पाउडर का इस्तेमाल करते है जिससे मुहांसे अधिक बढ़ सकते है।अगर आपको कोई भी मेकअप करना है तो पहले चेहरा पानी से धोले ओर उसके बाद आँइल फ्रि मेकअप इस्तेमाल करे।हमेशा
अपना चेहरा हमेशा साफ रखे। धूल मिट्टी के कारण मुहांसे बढ़ जाते है। इसलिए दिन मे कम-से-कम 3 या 4 बार गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ करे।रोज व्यायाम करने से भी मुहांसे कम होते है और व्यायाम करने से होने वाले पसीने को ठीक से साफ करले। व्यायाम हार्मोन्स को संतुलित करता है, जिससे चेहरे पर चमक होती है।