Related image

अमेरिका के प्रसिंडेट डोनाल्ड ट्रंप को एक 9 साल के बच्चे ने खत लिखा है और उनसे सीधे सवाल किया है कि वो कितना पैसा कमाते हैं. बच्चे का नाम डिलन है. डिलन ने खत में ट्रंप की तारीफ भी की है और पूछा है कि वो कितने पैसे कमाते हैं. डिलन ने खत में लिखा है ''डियर प्रेसिडेंट ट्रंप, मेरा नाम डिलन है और मैं 9 साल का हूं. आप मेरे फेवरेट प्रेसिडेंट हैं''.

बच्चे ने लिखा है कि ट्रंप मैं आपको बहुत पसंद करता हूं और मेरा बर्थडे भी ट्रंप थीम में ही मनाया गया था. डिलन ने खत में ट्रंप की उम्र भी पूछी है, डिलन ने पूछा है ''ट्रंप आपकी उम्र कितनी है, व्हाइट हाउस कितना बड़ा है,आपके पास कितना पैसा है. मुझे नहीं पता लोग आपको क्यों पसंद नहीं करते लेकिन मैं आपको बहुत पसंद करता हूं''

9 साल के डिलन का ये प्यार भरा खत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. खुद व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेट्री सारा ने इस खत को ट्वीट कर डिलन का शुक्रिया अदा किया है और जल्द उससे मिलने की उम्मीद जताई है. सारा ने डिलन के खत के जवाब में लिखा है ''आपके खत के लिए थैंक यू डिलन, हम आपसे जल्दी मिलेंगे.

Post a Comment

Powered by Blogger.