22 साल की लड़की ऐसे कमाती थी लाखों रुपए
पति को छोड़कर आई इस लड़की ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर और भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।
इंदौर। रतलाम पुलिस ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने वाली 20 साल की एक लड़की को पकड़ा है। उनके पास से दो लाख रुपए एक चेक और मोबाइल फोन जब्त हुआ है। लड़की की कहानी सुन पुलिस भी हैरान है, कि इतनी कम उम्र में उसने रुपए कमाने का यह रास्ता चुना।
ऐसे खुली कहानी...
- पुलिस ने बताया कि आरोपी सुनीता और उसके साथियों ने नयागांव के एक युवक को फंसाकर एक लाख रुपए नकद लेकर दो लाख रुपए का चेक ले लिया था। इसके बाद वे दो लाख रुपए के लिए धमका रहे थे, इस पर पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने रुपए देने का लालच देकर आरोपियों को बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।
- एसपी अमित सिंह ने बताया आरोपी सुभाष पिता राधेश्याम बैरवा, हरदयाल पिता प्रभुदयाल रैनीवाल, रूपेश पिता महेश कंडारे, जयेश पिता प्रकाशचंद्र नरवरे तथा सुनीता उर्फ सोनू पति मुकेश झाला (22) निवासी जावरा को गिरफ्तार किया। आरोपी सुनीता युवकों को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अकेले में बुलवाती थी। उनके आने के कुछ देर बाद उसके साथी उसके भाई बनकर पहुंच जाते और धमकाकर रुपए वसूलते थे।
- सुनीता के प्रेमी सुभाष ने उसे पीड़ित सुरेंद्र से मिलवाया था। सुनीता ने उससे जॉब की बात की थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगी। 14 जून को सुनीता ने उसे कॉलकर बात कर मिलने की इच्छा जताई। सुरेंद्र ने सुभाष को बताया तो वह बाइक से सुनीता को सुरेंद्र के घर छोड़ गया। करीब 10 मिनट बाद सुनीता के तीनों साथी सुरेंद्र के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। सुनीता ने डरने का ढोंग करते हुए कहा कि उसके भाई आ गए हैं।
- दरवाजा खोलते ही तीनों आरोपियों ने सुरेंद्र पर इल्जाम लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी और मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने लगे। आरोपी युवकों ने उसे थाने चलने का कहा तभी योजना के मुताबिक सुभाष वहां पहुंच गया और समझौते की बात करने लगा। सुनीता के कथित भाइयों ने मामला सुलझाने के लिए पांच लाख रुपए मांगे। सुभाष ने बातचीत कर तीन लाख रुपए में बात तय करवाई। सुरेंद्र ने एक लाख रुपए नकद और दो लाख का चेक दिया। आरोपियों ने शर्त रखी कि दो लाख नकद देकर चेक वापस ले लेगा।
प्रेमी के लिए छोड़ आई थी पति को
- टीआई चौहान ने बताया सुनीता का पति मुकेश जावरा में मकान बनाने का काम करता है। आरोपी सुभाष बैरवा उसके साथ काम करता था। उसका मुकेश के घर आना जाना था। उसके सुनीता से संबंध हो गए थे। मुकेश को पता चला तो पति-पत्नी में विवाद हुआ और सुनीता अपनी बेटी को लेकर घर छोड़कर रतलाम आ गई। यहां सुभाष ने उसे किराये का कमरा दिला दिया। इसके बाद सुभाष और सुनीता ने लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ लोगों को ठगा तो उनकी हिम्मत बढ़ गई और ठगी को अपना धंध बना लिया।
ब्लैकमेलिंग का एक और मामला है
- आरोपियों द्वारा इसी तरह से ब्लैकमेलिंग करने की पुलिस को एक और शिकायत मिली है। एसपी अमित सिंह ने बताया कुछ और मामले सामने आ सकते हैं। ऐसे मामलों में प्रतिष्ठा खोने के डर से लोग शिकायत नहीं करते हैं। शिकायत मिलने पर पीड़ित का नाम गुप्त रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment
Post a Comment