कोई ऐसी जगह हो, जहां बर्फ़ से ढके पहाड़, सैकड़ों किस्म के रंग-बिरंगे फूल, चारों तरफ़ फैलती उन फूलों की ख़ुशबू, पक्षियों की चहचाहट और दूर तक फैला हरा-भरा जंगल हो, तो किसे अच्छा नहीं लगेगा. ऐसी जगहें हमारे अपने ही देश में हैं . हमारे यहां बहुत से पहाड़ों और घाटियों में ग़ज़ब की ख़ूबसूरती छिपी हुई है. इस ख़ूबसूरती को खोजना और इसमें डूब जाना अपने आप में रोमांचक है. हिल स्टेशन के नाम पर ज़्यादातर लोग वही दो-चार जगह जानते हैं, जहां पूरे साल हजारों की भीड़ रहती है.
लेकिन आज हम आपको बताएंगे भारत की ऐसी 15 घाटियों के बारे में, जहां आपको सुकून मिलेगा, शांति मिलेगी, प्रकृति मिलेगी और ऐसी ही जगह शायद आपकी अपने आपसे भी मुलाक़ात हो जाए, मतलब आप ख़ुद को और अच्छे से जान और समझ पाएं.
1. Parvati Valley, Himachal Pradesh
पार्वती घाटी अपने अद्भुत सौंदर्य के लिए भारत ही नहीं, विश्वभर में प्रसिद्ध है. यहां हर साल ढेर सारे हिप्पी आते हैं इसीलिए इस जगह को 'Hippie's Paradise' भी कहते हैं. ये घाटी Trekking और Camping के लिए बेहतर है. कुछ ख़ास भी है यहां- कसोल, तोष, मणिकर्ण और खीरगंगा जैसे पर्यटन स्थल पार्वती घाटी में घूमने के लिए अच्छे हैं और ये हिप्पियों की पहली पसंद हैं. यहां ढेर सारे इज़रायली कैफ़े हैं जहां आपको खाने का कुछ अलग ज़ायका मिलेगा. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट कुल्लू है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन अहुज है.
2. Spiti Valley, Himachal Pradesh
Source: weidu8अगर आपने मुलायम बर्फ़ गिरते हुए सिर्फ़ फ़िल्मों में देखा है, तो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी जाइये. ये बेहद ख़ूबसूरत जगह है. लद्दाख और तिब्बत की सीमा से सटी इस घाटी में हरियाली कम ही दिखाई देती है. चारों तरफ़ का ठंडा रेगिस्तान और बर्फ़ से ढके पहाड़ इसकी सुन्दरता बढ़ाते हैं. कुछ ख़ास भी है यहां- आप यहां Trekking, Jeep Safari, Yak Rides का मज़ा उठा सकते हैं. स्पीति घाटी भारत की कुछ सबसे ख़ूबसूरत घाटियों में शुमार है. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट कुल्लू है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन कालका है. मनाली से रोहतांग होते हुए, यहां ड्राइव करके भी पहुंचा जा सकता है.
3. Tirthan Valley, Himachal Pradesh
Source: twitterतीर्थान घाटी हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र में ही है. ये जगह ख़ूबसूरत बहुत है लेकिन लोगों को इसके बारे में ज़्यादा पता न होने के कारण, यहां लोग कम ही आते हैं. इसलिए भीड़-भाड़ की बजाय एकांत में प्रकृति को महसूस करना हो, तो यहां जाना बेहतर होगा. दिल्ली में रहने वाले लोग यहां वीकेंड में भी जा सकते हैं.यहां पास ही एक रहस्यमयी और अद्भुत झील है, जिसे 'पराशर झील' कहते हैं. इस झील में द्वीप जैसा एक हिस्सा हमेशा इधर से उधर टहलता रहता है. इसलिए लोग इसे 'टहला' कहते हैं. कुछ ख़ास भी है यहां- घूमने के लिए यहां सेरोलसर झील, जालोरी पास, चेहनी कोठी और कई पुराने मंदिर हैं. इसके अलावा यहां आप Angling, Fishing, Trekking, River Crossing, Rock Climbing और Camping भी कर सकते हैं. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- तीर्थान घाटी के सबसे नज़दीक कुल्लू एयरपोर्ट है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन कालका है. वहां से आपको बस या टैक्सी मिल जाएगी.
4. Kangra Valley, Himachal Pradesh
Source: photoportalsकांगड़ा घाटी की ख़ूबसूरत वादियां में बहती ठंडी हवाएं और उन हवाओं से हिलते पेड़-पौधे ऐसे लगेंगे जैसे पूरी प्रकृति आपको बाहों में भरने को बेचैन हो. ढलान पर दिखते चाय के बागान आपको बेहद ख़ूबसूरत लगेंगे. यहां 'कांगड़ा क्वीन' नाम से एक Toy Train भी चलती है, जो आम ट्रेनों से बहुत धीरे और रुक-रुक कर चलती है. इस पर बैठकर आप पूरी घाटी घूमने का मज़ा ले सकते हैं. कुछ ख़ास भी है यहां- कांगड़ा का क़िला, कांगड़ा देवी मंदिर, चिन्मय तपोवन, कोटला क़िला, बगलमुखी मंदिर आदि भी घूम सकते हैं. इसके अलावा धर्मशाला यहां से महज़ 10 किलोमीटर दूर है, जो एक ख़ूबसूरत पर्यटन स्थल है. जायेंगे कैसे ये भी जान लीजिए- दिल्ली, पठानकोट और चंडीगढ़ से धर्मशाला के लिए बस मिलती है. गग्गल एयरपोर्ट यहां से महज़ 14 किलोमीटर दूर है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट है.
5. Kashmir Valley, Jammu & Kashmir
Source: kashmirilifeकश्मीर को 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है. यहां भारत की कुछ सबसे ख़ूबसूरत घाटियां हैं. बर्फ़ीली वादियां, बहते झरने, हल्की-हल्की सी ठंडी हवा, हवा में फूलों की ख़ुशबू और डल झील में तैरते रंग बिरंगे हाउस बोट्स आपको सचमुच के स्वर्ग का अनुभव देंगी. यहां कई घाटियां हैं, जिनमें बेताब घाटी, अरू घाटी, पहलगाम, सोनमर्ग, गुलमर्ग और कश्मीर घाटी प्रमुख हैं. कुछ ख़ास भी है यहां- शंकराचार्य मंदिर, निशांत बाग़, शालीमार बाग़, चश्म-ए-शाही, और डल झील घूम सकते हैं. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां नज़दीकी एयरपोर्ट श्रीनगर में है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन ऊधमपुर और जम्मू तवी है.
6. Nubra Valley, Ladakh, Jammu Kashmir
Source: youtubeनुब्रा घाटी लेह के पास है और ये श्योक और नुब्रा नदियों के संगम से बनी है. इसे 'फूलों की घाटी' भी कहते हैं. ये घाटी रेत के टीलों और दो कूबड़ वाले ऊंटों के लिए जानी जाती है. यहां आप Trekking और Camping कर सकते हैं. कुछ ख़ास भी है यहां- खारदोंगला पास, जिसे भारत की सबसे ख़तरनाक सड़कों में गिना जाता है, इसी के पास है. ये यहां का मुख्य आकर्षण है, जिसे देखने सैकड़ों लोग आते हैं. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिये- यहां नज़दीकी एयरपोर्ट लेह में है.
7. Valley of Flowers, Uttarakhand
Source: iamlivingitफूलों की ये घाटी हिमालय की गोद में है. उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र में फैली इस घाटी को 'फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान' कहा जाता है. यहां साल भर रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं और मौसम सुहाना रहता है. कुछ खास भी है यहां- हेमकुंड साहेब मंदिर के आस-पास का ख़ूबसूरत नज़ारा आपको अच्छा लगेगा. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट देहरादून है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है.
8. Dibang Valley, Arunachal Pradesh
Source: adventurenationप्रकृति ने अरुणाचल प्रदेश को अपने हाथों से सजाया है. यहां का माहौल अन्य पर्यटन स्थलों से अधिक शांत रहता है. Nature Lovers, Trekkers, Photographers, Botanists आदि के लिए ये जगह स्वर्ग से कम नहीं. कुछ ख़ास भी है यहां- रोइंग शहर दिबांग घाटी में है. यहां झील और नदियों के किनारे बैठकर घंटों सुकून के पल बिताए जा सकते हैं. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट डिब्रूगढ़ में चबुआ एयरपोर्ट है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन मुर्कोंगसेलेक है.
9. Dzukou Valley, Nagaland
Source: eccetravज़ुकोऊ घाटी Trekkers के लिए ख़ास है और ये कोहिमा से महज़ 30 किलोमीटर दूर है. यहां रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ पहाड़ों से बहने वाले झरने किसी का भी मन मोह लेंगे. यहां की ख़ास बात है यहां खिलने वाली ज़ुकोऊ लिली, जिसकी इस घाटी में भरमार है. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- दीमापुर यहां का नज़दीकी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट है. वहां से 74 किलोमीटर आपको बस या टैक्सी से जाना है.
10. Neora Valley, West Bengal
Source: herbaltoursन्योरा घाटी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. यहां चाय के बागान, दूर तक फैली हरियाली, घने जंगल, कई तरह के जानवर, झरने, पहाड़ आदि आपका मन मोह लेंगे. यहां के नेशनल पार्क में आपको ढेर सारे ऐसे जंगली जानवर भी मिलेंगे, जिनकी प्रजाति अब ख़तरे में है. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- बागडोगरा यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन जलपाईगुड़ी है.
11. Yumthang Valley, Sikkim
Source: heenatoursयुमथांग घाटी भारत के उत्तरपूर्व राज्य सिक्किम में है और ये फूलों की घाटी के लिए प्रसिद्ध है. प्राकृतिक सौन्दर्य से समृद्ध इस घाटी में कई तरह के सुन्दर फूल खिलते हैं. यहां सबसे ज़्यादा 'बुरांस' फूलों की 24 प्रजातियां पाई जाती हैं, जो कि एक जंगली फूल है. यहां हरे-भरे घास के मैदान और चीड़ के पेड़ के अलावा नदियां और झरने भी ख़ूबसूरत लगते हैं. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट गैंगटॉक में है. वहां से 7 घंटे की ड्राइविंग डिस्टेंस पर ये ख़ूबसूरत घाटी है.
12. Araku Valley, Andhra Pradesh
Source: ghoomleyaarआंध्र प्रदेश की अरकू घाटी दक्षिण भारत में सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशन है. इस घाटी की सुन्दरता को कई बार टॉलीवुड की फ़िल्मों में भी दिखाया गया है. ये घाटी अपने सुन्दर कॉफ़ी बागानों के लिए प्रसिद्ध है. यहां का शांत वातावरण और प्रकृति की सुन्दरता और एकांत ट्रैवलर्स को काफ़ी पसंद आएगी. यहां का मुख्य आकर्षण यहां की गुफ़ाएं हैं.
जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- अरकू ख़ुद एक रेलवे स्टेशन है और यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट विशाखापट्टनम है.
13. Silent Valley, Kerala
Source: discovernorthernirelandये घाटी अपने नाम के अनुरूप ही बेहद शांत है और ख़ूबसूरत भी. केरल के पश्चिमी छोर पर कुंडलई हिल्स पर साइलेंट वैली नेशनल पार्क है. यहां ढेर सारे जंगली जानवर हैं. यहां छोटी-बड़ी कई नदियां, चारों तरफ़ फैली हरियाली और ठंडा मौसम आपको ज़रूर सुकून देंगे. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट कोयम्बटूर में है और नज़दीकी रेलवे स्टेशन पलक्कड़ में है.
14. Ketti Valley, Tamil Nadu
Source: theholidayindiaनीलगिरी पर्वतों से घिरी ये घाटी बेहद ख़ूबसूरत है. इसे नीलगिरी का स्विट्ज़रलैंड भी कहते हैं. ये घाटी अद्भुत ख़ूबसूरती के साथ Trekking, Camping, Hiking और Bird Watching के लिए जानी जाती है. जाएंगे कैसे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी एयरपोर्ट कोयम्बटूर है और मेट्टूपलायम यहां का नज़दीकी रेलवे स्टेशन है.
15. Chambal Valley, Madhya Pradesh
Source: theholidayindiaचम्बल नदी के कारण इस घाटी को चम्बल घाटी कहते हैं. यहां आस-पास ऐतिहासिक स्थल बहुत प्रसिद्ध हैं. ये ख़ूबसूरत घाटी Camping और Bird Watching के लिए बेस्ट है. कैसे जाएंगे ये भी जान लीजिए- यहां का नज़दीकी रेलवे स्टेशन आगरा है और नज़दीकी हवाई अड्डा ग्वालियर में है.
इन ख़ूबसूरत घाटियों की ख़ूबसूरत वादियों, कल-कल बहती नदियों, झरनों और दूर तक फैली शांति को महसूस करना चाहते हैं या इनमें खो जाना चाहते, तो ज़्यादा इंतज़ार मत कीजिए. घूम लीजिये क्योंकि शहर की तंग गलियों और ज़हर घुली हवा से बाहर निकलेंगे, तभी शायद समझ पाएंगे कि पर्यावरण का संरक्षण क्यों ज़रूरी है.
Post a Comment
Post a Comment