विदेश घूमने का शौक है, पर जेब इज़ाज़त नहीं दे रही? दोस्तों-यारों की तस्वीरें फेसबुक पर देख कर अगर आप जलते हैं तो टेंशन न लीजिए. हम आपको ऐसे देशों की लिस्ट दे रहे हैं, जहां की मुद्रा भारतीय मुद्रा के मुकाबले काफ़ी कम हैं. यानि यहां घूमना आपको महंगा नहीं पड़ेगा, लेकिन आप चौड़े हो कर ये ज़रूर कह पाएंगे कि आपने विदेश में छुट्टियां बिताई हैं.
वियतनाम की राजधानी Hanoi है और यहां जाने के लिए भारतीयों को आॅनलाइन Visa मिल जाता है. इस ख़ूबसूरत देश में आप Hanoi की झील, इम्पीरियल सिटी, Haiphong और Linh Phuoc Pagoda घूम सकते हैं.

Image Source- Hotelbooking
Sao Tome & Principe मध्य अफ़्रीका में है. यहां की राजधानी Sao Tome है और यहां आप Obo Natural Park, Sao Tome द्वीप और Principe द्वीप है. सबसे अच्छी बात यहां आपको Visa की ज़रूरत नहीं.

Image Source- Cnn
इंडोने​शिया का 30 दिन का Visa आपको वहां पहुंच कर ​मिल जाएगा. यहां घूमने के लिए कई द्वीप और प्राकृतिक जगहें हैं. बाली द्वीप, जकार्ता, Bandung City, Lombok, Yogyakarta City और Makassar City आप घूम सकते हैं.

Image Source- Holidayplannerz
पैराग्वे देश दक्षिण अमेरिका में है. ये अर्जेंटीना, ब्राज़ील और Bolivia की बीच में पड़ता है. यहां आपको Visa की ज़रूरत पड़ेगी और घूमने के लिए यहां Asuncion, Encarnación City, Ciudad del Este city, San Bernardino हैं.

Image Source- Ovationdmc
कंबोडिया का Visa भी आपको वहां पहुंच कर ​मिल जाएगा. यहां का अंगकोर वाट मंदिर आपको ज़रूर देखना चाहिए. इसके अलावा Phnom Penh, Sihanoukville Beach, Tonie Sap City, बोकोर हिल स्टेशन और Ream National Park आप घूम सकते हैं.

Image Source- Export
तंज़ानिया पूर्वी अफ़्रीका का देश है. यहां के लिए आपको Visa की ज़रूरत पड़ेगी. यहां आप लेक मान्यारा नेशनल पार्क, पेम्बा द्वीप, Mount Kilimanjaro, Ngorongoro Conservation Area, Tarangire National Park, Ruaha National Park घूम सकते हैं.

Image Source- Mongolia
मंगोलिया का तीन महीने का सिंगल एंट्री Visa आपको आसानी से मिल जाएगा. यहां आप Ulaanbaatar, Khovsgol Nuur Lake, Khustain Nuruu National Park और काराकारुम शहर घूम सकते हैं.

Image Source- Move abroad
दक्षिण कोरिया के लिए आपको Visa की ज़रूरत पड़ेगी. यहां आप Seoul, Busan City, Gyeongju City और Jeju City घूम सकते हैं.

Image Source- Telegraph
Chile दक्षिण अमेरिका का एक देश है. यहां जाने के लिए आपको तीन महीने के लिए टूरिस्ट Visa की ज़रूरत नहीं. यहां आप प्रकृति को काफ़ी करीब से देख सकते हैं क्योकि यहां कई नेशनल पार्क हैं.

Image Source- Country 
Hungary मध्य यूरोप का एक देश है. यहां आपको Visa की ज़रूरत पड़ेगी. यहां घूमने के लिए कई नेशनल पार्क, झील और कई ख़ूबसूरत शहर हैं. 
Feature Image Source- Afrotourism

Post a Comment

Powered by Blogger.