जानिए क्या है सरकार की डिजिटल लॉकर स्कीम और कैसे खुलवायें इसे?
व्हॉट इज डिजिलॉकर इन हिंदी :
आजकल चारों ओर केवल डिजिटल लॉकर की बातें हो रही हैं, लोग इस लॉकर को खुलवाने के लिए होड़ मचाये हुए हैं, लेकिन आखिर है क्या डिजिटल लॉकर?
आईये जानते हैं.. दरअसल डिजिटल लॉकर , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस वेब सेवा के जरिये आप जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। यह सुविधा पाने के लिए बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए। आधार का नंबर फीड कर आप डिजीटल लॉकर अकाउंट खोल सकते हैं।
खास बात
इस सर्विस की सबसे खास बात यह है कि आप कहीं भी अपने दस्तावेज में आप डिजिटल लिंक पेस्ट कर दीजिये,अब आपको बार-बार कागजों का प्रयोग नहीं करना होगा। डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (डीईआईटीवाई) ने हाल ही में डिजिटल लॉकर का बीटा वर्जन लॉन्च किया है।
कैसे बनाये लॉकर
- आप भी अगर लॉकर खोलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट
http://digitallocker.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा | - उसके बाद आपको उस पर ID बनानी होगी |
- उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन यानि पंजीकरण करने के लिए अभी रजिस्टर करें का ऑप्शन होगा उस पर क्लिक करना पड़ेगा |
- उसके बाद एक नया टैब ओपन होगा उस पर अपना आधार कार्ड नंबर डालना होगा |
- फिर आपको अपने अंगुली के निशान या OTP की सहायता से अंदर प्रवेश करना होगा |
- फिर आपसे कुछ इनफार्मेशन मांगी जाएगी आपको उसे भरना पड़ेगा |
- और इस प्रकार आपका खाता खुल जायेगा और आप कभी भी इस पर अपने व्यक्तिगत दस्तावेज डाल सकते है इसमें कोई भी शुल्क नहीं लगेगा |
- आपका लाग इन आईडी और पासवर्ड आपका अपना होगा जिसे आप कहीं भी खोल सकते हैं।
सबसे बड़ा फायदा
इस लॉकर के जरिये धोखाधड़ी नहीं हो सकती है और ना ही नकली दस्तावेजों का चक्कर होता है, यह पूरी तरह से नीट एंड क्लीन प्रोसेस है।


Post a Comment
Post a Comment